Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी पुलिस ने शुरू की कांवड़ यात्रा की तैयारियां
  • देहरादून
  • पौड़ी

पौड़ी पुलिस ने शुरू की कांवड़ यात्रा की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत स्वर्गाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के निपटते ही अब पौड़ी पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। एसएसपी ने नीलकंठ क्षेत्र का निरीक्षण कर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र में बाहरी इलाकों के लोगों के सत्यापन को सघन अभियान चलाने को भी कहा। शुक्रवार को एसएसपी श्वेता चौबे नीलकंठ धाम पहुंचीं। उन्होंने गरुड़चट्टी, पीपलकोटी, जिला पंचायत और टैक्सी यूनियन की पार्किंग का जायजा लिया। नीलकंठ चौकी में पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। कांवड़ यात्रा में यातायात को सुचारू रखने के लिए जिला पंचायत से समन्वय कर वैकल्पिक पार्किंग के इंतजाम कराने के निर्देश दिए। पैदल मार्ग पर पेयजल के इंतजाम और यात्रा मार्गों को भी पीडब्ल्यूडी से बातचीत कर दुरुस्त कराने को कहा। नीलकंठ मार्ग पर पैराफिट, क्रश बैरियर और पुश्तों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। एसएसपी ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से पत्राचार कर पैदल मार्ग पर सशस्त्र वनकर्मियों की तैनाती भी यात्राकाल में कराने के निर्देश दिए। बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। यातायात और सुरक्षा इंतजामों को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को अभी से जुटने को कहा है। यात्रा से संबंधित महकमों से भी पत्राचार के जरिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए हैं। मौके पर लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौला नदी में अतिरिक्त खनन के सर्वे को टीम गठित
Next: सरकार ने परिवहन सिपाही के पदनाम में किया बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.