Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भूमि और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश
  • देहरादून

भूमि और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पर शुक्रवार को विधायक मुन्ना चौहान ने ब्रेक लगा दिया। विधायक ने भूमि और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। विधायक का कहना है कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि अतिक्रमण के नाम पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर बने आवास को तोड़ने का नोटिस दिया गया है। बताया कि हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि जिस जगह पर वो रह रहे हैं उस जगह पर उनका भूमिधरी अधिकार है। जमीन से संबंधित खाता खतौनी और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों के पास इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, निर्बल आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए गए हैं। स्थानीय बाशिंदों के दावों की जांच करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर कोई ऐसा आवास ध्वस्त नहीं होना चाहिए, जो अतिक्रमण की जद में नहीं आता हो। कहा कि गरीब को नुकसान से बचाने के लिए दस्तावेजों की जांच और स्थलीय जांच कराई जानी जरूरी है। जांच में जो भी आवास अतिक्रमण की जद में आएगा, उसे ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, अधिशासी अधिकारी भगवान सिंह बिष्ट, बीडीओ आतिया परवेज, नीरू देवी, संतोष रावत, चौ. दिलीप सिंह, अरूण कुमार, सभासद अखिल गोयल, मेघश्याम शर्मा, सुबीर दास आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुच्छ राजनीति और षडयंत्र कर रहे हैं कांग्रेस नेता: अग्रवाल
Next: पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.