Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व सांसद टम्टा ने कहा-कुमाऊँ में भी पहुंचाएं वंदे भारत रेल
  • अल्मोड़ा

पूर्व सांसद टम्टा ने कहा-कुमाऊँ में भी पहुंचाएं वंदे भारत रेल

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-26 at 6.47.50 PM (1)

भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर लोकसभा चुनाव में घर घर जाएंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक

अल्मोड़ा। आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में पहुंच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने बिट्टू कर्नाटक के साथ प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर श्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली से देहरादून वंदे भारत रेल चलाकर सफर को साढ़े चार घंटे का बना दिया। यह स्वागत योग्य कदम है। लेकिन आज जो कुमाऊं क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है ये अपने आप में सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से कुमाऊं के जनपदों में भी सरकार को वंदे भारत रेल को पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस से आज पर्वतीय क्षेत्रों के पशु पालक बेहद परेशान हैं उनके पशु इस घातक बीमारी से लगातार ग्रसित हो रहे हैं पर ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले पशुपालकों की आज स्थिति यह है कि वह इस बीमारी के इलाज के लिए अपने जानवरों के लिए इंजेक्शन खरीदने के लिए भी दर-दर भटक रहे हैं। मात्र 700 रूपए का इंजेक्शन सरकार उन्हें उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। पशुपालकों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह स्वयं इस इंजेक्शन का खर्चा वहन कर सकें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सरकार से मांग की है कि पशुपालकों को घर घर जाकर लंपी वायरस से निजात दिलाने के लिए उक्त इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की पीठ थपथपाते हुए कहा कि बिट्टू कर्नाटक के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उनके द्वारा हजारों लोगो की रसद, दवा इत्यादि से मदद की गई। उन्होंने कहा कि श्री कर्नाटक के द्वारा लगातार गरीब, मध्यम एवं जरूरतमंदों की व्यक्तिगत रूप से सहायता की जा रही है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि बिट्टू कर्नाटक आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर, अवरुद्ध विकास को लेकर घर घर तक जाएंगे और लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। यहाँ प्रेस वार्ता में पूर्व दर्जाधारी कर्नाटक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं हरिद्वार लोकसभा सीट पर घर घर जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे एवं भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच में रखने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही कर्नाटक ने कहा कि भाजपा की सरकार में अल्मोड़ा विधानसभा की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। चाहे सड़कों का मामला हो या स्वास्थ्य का मामला हो, या सीवर का मामला हो इन सभी जगह जनता को सरकार सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब यह समझ ले कि जनता ने ठान लिया है कि ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है जिसकी शुरुआत कर्नाटक चुनाव से हो चुकी है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, रोहित शैली, हेम जोशी, कमलेश कर्नाटक, भूपेंद्र भोज, देवेंद्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, असलम खान, दीपांशु पांडे सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने मांगा शादी की उम्र पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जवाब
Next: पहाड़ों में लंपी रोग से ग्रसित जानवरों के इलाज के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए सरकार: पीतांबर पांडे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.