Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आर्थिक भगोड़ों के गुनाहों और संपत्तियों पर होगी कार्रवाई : अजय भट्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आर्थिक भगोड़ों के गुनाहों और संपत्तियों पर होगी कार्रवाई : अजय भट्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। दुनियाभर में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में विभिन्न देशों के मेहमानों ने मंथन किया। इस दौरान आर्थिक भगोड़ों के गुनाहों और संपत्तियों पर कार्रवाई का मुद्दा भी उठा। कई देशों में आर्थिक तबाही की वजह बने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सूचना और तकनीक के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मंथन से निकला निचौड़ सभी देशों के लिए लाभकारी साबित होगा। नरेंद्रनगर के होटल वेस्टिन में गुरुवार को आयोजित जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी शामिल हुए। उन्होंने जी-20 के प्रतिनिधियों के बीच भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कई घंटों तक मंथन किया। मीडिया कर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ किसी अकेले एक देश की नहीं, बल्कि ज्यादातर देशों की समस्या है। इससे निजात पाने को विश्व के सभी देशों के साझा प्रयासों की जरूरत है। ऐसे मामलों में चरणबद्ध ढंग से कार्रवाई के लिए भी बैठक में गहन मंथन किया गया। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में अर्जेंटीना में नौ बिंदुओं पर विश्व के नेताओं के सामने चर्चा की थी, इनमें भ्रष्टाचार भी शामिल था। भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को इसी चर्चा के बाद अब आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया कि जी-20 के आगामी सम्मेलनों ने भी यह मसला और आगे बढ़ेगा। एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की गुरुग्राम के बाद यह दूसरी बैठक है। तीसरी मीटिंग कोलकाता में होगी। मौके पर संयुक्त सचिव रजत कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान कार्ड में सूचीबद्ध निजी अस्पताल ने मरीज से वसूले पैसे, दोषियों पर कार्यवाही न होने पर कर्नाटक करेंगे आंदोलन
Next: जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.