Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा अल्मोड़ा की विधानसभा कार्यसमिति की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

भाजपा अल्मोड़ा की विधानसभा कार्यसमिति की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-25 at 3.09.21 PM

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की विधानसभा कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होने कहा बूथ समितियों का गठन लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा पन्ना प्रमुख का कार्य जहाँ शेष है उसे 28 मई तक किसी भी हालत में पूर्ण कर लें। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। शर्मा ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से विश्व में भारत का विशिष्ट स्थान बन गया है, ये हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा 2024 में फिर से सरकार बनाने के लिए हम सभी को मिल-जुलकर काम करना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा आज देश को मोदी की जरुरत है। बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मन की बात व बूथ सशक्तिकरण के बारे में जिले की प्रगति की विस्तारपूर्वक चर्चा की। यहाँ बैठक का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी व अर्जुन बिष्ट ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला, लता बोरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, जिला कार्यसमिति सदस्य कविंद्र पान्डे, ललित मेहता, देवेन्द्र सिंह सत्यपाल, अमर सिंह मेहता, कृष्ण बहादुर, निर्मला जोशी, दर्शन रावत, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा आर्या, लता पान्डे, मनीष जोशी, हंसी मेहरा, लता पान्डे, भगवान सिंह, रवि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विहार में गणेश जोशी ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.