Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सत्यापन अभियान के तहत 105 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन
  • अल्मोड़ा

सत्यापन अभियान के तहत 105 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-25 at 4.25.21 PM

मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर ठेकेदार का 5 हजार का चालान

अल्मोड़ा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु ने पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों को निर्देश दिए हैं। प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे हैं। रानीखेत क्षेत्राधिकारी तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अरुण कुमार द्वारा एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट व थाने के पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में आयोजित उर्स मेले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहर से आकर मेले में दुकान लगाने वाले 65 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। मेला कमेटी व दुकानदारों को उचित हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति बिना सत्यापन के मेले में दुकान नही लगाएगा।
वहीं लमगड़ा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत द्वारा चौकी प्रभारी मोरनौला उपनिरीक्षक संजय जोशी व थाने के पुलिस बल के साथ थाना/चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 40 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान दुर्गानगर, लमगड़ा में एक ठेकेदार दीपक जोशी, निवासी बाड़ेछीना अल्मोड़ा द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नही कराया गया था, जिस पर ठेकेदार का मौके पर ही पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया तथा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल जारी, ये हैं टॉपर
Next: ऑपरेशन मर्यादा के तहत और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 138 लोगों के हुए चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.