Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ में होने वाले कामों के टेंडर सात दिन में करें: डीएम
  • हरिद्वार

कांवड़ में होने वाले कामों के टेंडर सात दिन में करें: डीएम

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कांवड़ मेले में होने वाले कार्यों के टेंडर सभी विभाग सात दिन में जारी कर दें। एसडीएम अपने क्षेत्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करें। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को हुई बैठक में दिए। चार जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कांवड़ मेला-2023 के एजेंडे पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कांवड़ पटरी, नहर पटरी मार्ग की मरम्मत सहित झाड़ी कटान, घाटों की सफाई व जंजीर व्यवस्था पर विशेष चर्चा की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि पूर्व में पार्किंग के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के क्रम में पार्किंग के टेंडर करते समय उसमें शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था भी शामिल करना सुनिश्चित करें। पार्किंग में कहां पर प्रवेश द्वार, कहां पर निकास द्वार होगा आदि के सम्बन्ध में पुलिस तथा सम्बन्धित विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित करें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कावंड़ पटरी के पैच वर्क प्रारम्भ कर दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से कांवड़ मेले के दौरान हिल बाईपास, चीला मार्ग के उपयोग, जंगली जानवरों से सुरक्षा तथा चण्डीदेवी मंदिर और मनसा देवी मंदिर में फुटपाथ की मरम्मत के संबंध में चर्चा की।
जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले क्षेत्र में सभी जगह समुचित प्रकाश व्यवस्था गत वर्ष कांवड़ मेले की तरह, जहां पर भी आवश्यक हो, करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि कांवड़ यात्रा से जुड़े विभाग के कुल आठ मार्ग हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कांवड़ पटरी व सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र में झाड़ी कटान सहित सड़कों के समतलीकरण पर विशेष ध्यान दें। बैठक में पुलिस व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, गंगा संरक्षण ईकाई से सम्बन्धित कार्य के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में एडीएम बीर सिंह बुदियाल, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, अभिनव शाह, आशीष मिश्रा, पूरण सिंह राणा, नूपुर वर्मा, गोपाल राम बिनवाल, विजयनाथ शुक्ल, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्वप्न किशोर सिंह, विक्रम सिंह, मयंक शेखर झा, डॉ. मनीष दत्त, रश्मि पंत आदि अधिकारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार के युवक को डूबने से बचाया
Next: आरोपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.