Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कार्यभार किया ग्रहण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
IMG_20230522_173552_compress33

अल्मोड़ा। जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी विनीत तोमर ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक, जिलाधिकारी चंपावत, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, उपजिलाधिकारी  लैंसडाउन व काशीपुर रह चुके हैं।
कलेक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑॅफ आनर दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण, आपदा कन्ट्रोल रूम,स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून के देखते हुये जनपद में आपदा की तैयारियों को लेकर की जल्द ही एक बैठक आयोजित की जायेगी। उन्हांेने कहा कि जो जनपद में विकास कार्य गतिमान है उनमें गति लाने का प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिये नई कार्य योजना बनायी जायेगी जहां सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं का प्राथमिकता में रखते हुये विकास किया जायेगा।
उन्होने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए उन्हें अनावश्यक यहां वहां न भटकना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जाए। फाइलों का निस्तारण समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह, सल्ट गौरव पाण्डे, जिला विकास अधिकारी के.एन. तिवारी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय व कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढोतरी की सीएम ने दी स्वीकृति
Next: गुलदार ने भैंस और बछड़े को बनाया शिकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.