Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: आखिर गुलदार ने किसको बनाया निवाला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: आखिर गुलदार ने किसको बनाया निवाला

RNS INDIA NEWS 20/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-20 at 7.12.13 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से सटे कर्नाटकखोला और पांडेखोला क्षेत्र के बीच बीते गुरुवार की सुबह गुलदार के द्वारा एक इंसान को शिकार बनाने की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडेखोला क्षेत्र में सीवर प्लांट में कार्यरत ट्रैक्टर ड्राइवर सतबीर सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार सुबह मॉडल फील्ड के पास उसने गुलदार को एक अज्ञात व्यक्ति को घसीटकर जंगल की ओर ले जाते देखा। ट्रेक्टर चालक के अनुसार गुलदार ने जिस व्यक्ति का शिकार किया उसने सफ़ेद कमीज और नीली पैंट पहनी थी और बाल घुंघराले थे। चालक का यह भी कहना है की उसने यह बात स्थानीय लोगों को बताई लेकिन उसकी बात को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं जब उसने यह बात आज त्रिलोचन जोशी को बताई तो उन्होंने तुरंत मामले पर वन विभाग से वार्ता की और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहाँ बाद में एसडीआरएफ की टीम भी शिकार हुए व्यक्ति की खोज में जंगल को पहुंची।
यहाँ मौके पर वन विभाग की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम और सभासद अमित साह मोनू, वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक सहित पुलिस बल और प्रशासन के लोग तथा स्थानीय लोगों ने भी गुलदार के शिकार व्यक्ति की खोजबीन को अभियान चलाया। ड्रोन से भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। देर शाम होने के कारण अँधेरा हो गया था तथा तेज बारिश के चलते सबको वापस लौटना पड़ा। रविवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा। वहीं सवाल यह भी है कि गुलदार ने आखिर किसको शिकार बनाया। फ़िलहाल जैसा हुलिया ट्रेक्टर चालक ने बताया वैसे किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला फ़िलहाल संज्ञान में नहीं है।
यहाँ घटनास्थल पर ढूंढखोज में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, वन विभाग के कर्मचारी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन आदि के साथ क्षेत्रीय जनता भी उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व आईएएस रामविलास यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार
Next: गुलदार द्वारा इंसान को शिकार बनाए जाने की सम्भावना पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने की पिंजरा लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.