Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरबीआई वापस लेगा 2000 के नोट, 30 सितम्बर तक का दिया समय
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

आरबीआई वापस लेगा 2000 के नोट, 30 सितम्बर तक का दिया समय

RNS INDIA NEWS 19/05/2023
2000 rs note

RBI To Withdraw Rs 2,000 Currency Notes From Circulation

नई दिल्ली। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि वह 2000 रुपये के नोट को बाजार चलन से वापस ले लेगा। साथ ही यह भी साफ किया है कि यह मुद्रा अभी भी वैध बनी रहेगी। आपको बता दें भारतीय रिजर्व बैंक नवंबर 2016 में ₹2000 का बैंकनोट को लाया था। इसे मुख्य रूप से सभी ₹500 और ₹1000 बैंक नोटों को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा की आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए लाया गया था। एक बार जब अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए तो उसके बाद ₹2000 के बैंक नोटों को लाने का उद्देश्य पूरा हो गया। इसलिए, 2018-19 में ₹2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। आरबीआई के अनुसार ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में से लगभग 89% मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे और अब ये 4-5 वर्षों के अपने अनुमानित जीवनकाल के अंत में हैं। बाजार चलन में इन बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 मार्च, 2018 को अपने चरम पर जहां ₹6.73 लाख करोड़ था ये अब घटकर ₹3.62 लाख करोड़ हो गया है, जो 31 मार्च, 2023 को प्रचलन में नोटों का केवल 10.8% है। यह भी देखा गया है कि इस मूल्यवर्ग का उपयोग आमतौर पर लेन-देन के लिए नहीं किया जाता है। इसके अलावा, जनता की मुद्रा आवश्यकता को पूरा करने के लिए अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का स्टॉक पर्याप्त बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक की “स्वच्छ नोट नीति” का पालन करते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को सर्कुलशन से वापस ले लिया जाए। वहीं ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। मतलब कि जनता अपने बैंक खातों में ₹2000 के नोट जमा कर सकती है और/या उन्हें किसी भी बैंक के ब्रांच में अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदल सकती है। बैंक खातों में जमा सामान्य तरीके से किया जा सकता है, यानी बिना किसी प्रतिबंध के और मौजूदा निर्देशों के अनुसार। परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने और बैंक शाखाओं की नियमित गतिविधियों में व्यवधान से बचने के लिए, 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में ₹2000 के बैंकनोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक बदला जा सकता है। इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और जनता को पर्याप्त समय देने के लिए, सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक ₹2000 के नोटों के लिए जमा और/या विनिमय की सुविधा प्रदान करेंगे. बैंकों को अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक समय में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के बैंकनोटों के एक्सचेंज की सुविधा आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (आरओ) में 23 मई 2023 से प्रदान की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को तत्काल प्रभाव से ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करने की सलाह दी है। जनता को ₹2000 के बैंकनोटों को जमा करने और/या बदलने के लिए 30 सितंबर, 2023 तक के समय का सदुपयोग करने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में गंवाए 2.42 लाख
Next: आरडी-एफडी के नाम पर लोगों से ठग लिए 20 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.