Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आंधी से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़, 4 जानवरों की मौत
  • नैनीताल

आंधी से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़, 4 जानवरों की मौत

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह तेज तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई है।

बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं। गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी. घटना में एक दुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं। जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया है।

जानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है। किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा। घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है। पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि गुरुवार अल सुबह आई आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं जगह-जगह पर विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 मई
Next: पति पर गला दबाने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.