Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट में शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला
  • चम्पावत

लोहाघाट में शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 17/05/2023
rns featured image new

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट में नेपाल सीमा से लगे राजकीय प्राथमिक विद्यालय दशलेख में तैनात शिक्षक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में शिक्षक को उपजिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया। घटना से शिक्षकों में भारी आक्रोश। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शिक्षक दिनेश सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार की रात को अपने कमरे की ओर जा रहे थे। अचानक रौंशाल क्षेत्र के एक युवक ने उन पर धारदार हथियार लोहे के पंच से हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल शिक्षक ने किसी तरह से भागकर जान बचाई और पंचेश्वर कोतवाली को सूचना दी। लोगों की मदद से घायल शिक्षक को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। शिक्षक रावत ने हमलावर पर सोने की चेन और बीस हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। बताया कि कुछ दिन पूर्व भी उनकी कार के शीशों को भी खोलकर फेंक दिया गया है। जिसकी शिकायत भी उन्होंने पंचेश्वर कोतवाली में दी है। घटना के बाद शिक्षक भड़क गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने बताया कि शिक्षकों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पंचेश्वर कोतवाली के एसएचओ इंद्रजीत ने बताया अभी उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि शिक्षक ने घटना की जानकारी फोन पर दे दी थी। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 आईएएस और एक PCS अधिकारी का तबादला, विनीत तोमर बने अल्मोड़ा जिलाधिकारी
Next: जसपुर में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.