Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नहाते समय यमुना में बहे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नहाते समय यमुना में बहे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

RNS INDIA NEWS 03/11/2020
rns featured image new

विकासनगर। रविवार को अपने दोस्तों के साथ कटापत्थर में पिकनिक मनाने के दौरान यमुना नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ, जल पुलिस व कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार को दिनभर युवक को यमुना नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर तलाशती रही। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को आनंद वैद्य( 20 ) पुत्र विपिन वैद्य निवासी भाऊवाला अपने दोस्तों के साथ साथ कटापत्थर में पिकनिक मनाने पहुंचा था। उसी दौरान नदी में नहाते समय वह नदी के तज बहाव में बह गया। आसपास कोई तैराक मौजूद नहीं होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। आनंद के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज कुंदनराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना जल पुलिस को दी। देर रात तक यमुना में अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह एसडीआरएफ, जल पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम ने आनंद की तलाश में कटापत्थर से लेकर डाकपत्थर बैराज झील तक रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन आनंद का कोई पता नहीं चल पाया। देर शाम को अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू अभियान बंद किया। चौकी प्रभारी कुंदनराम ने बताया कि मंगलवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
Next: धान क्रय केंद्र बनने पर किसानों में खुशी का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.