Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत
  • पौड़ी

मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

उत्तराखंड में हों हजार धामों की स्थापना: नैथानी

श्रीनगर गढ़वाल। 24वीं भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया किया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला के जयकारे लगाए। यात्रा का रात्रि पड़ाव कमलेश्वर मंदिर में रहा। रविवार को सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कमलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला का आशीर्वाद लेने पहुंचे। कुमाऊं मंडल के भ्रमण से श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची डोली रथ यात्रा के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24वीं डोली रथयात्रा इस बार उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण के साथ-साथ प्रदेश के चारों धामों का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि डोली रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति स्थापना के साथ विश्व कल्याण और उत्तराखंड में हजार धामों की स्थापना करना है। कहा उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जो सिद्धपीठ होने के साथ ही प्रचार-प्रसार से दूर हैं। इसके लिए इन्हें धामों के रूप में स्थापित करना जरूरी है। साथ ही यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थल विकसित करना है। कहा यात्रा का समापन गंगा दशहरा के दिन टिहरी के घनसाली ब्लाक के हिन्दाव पट्टी के विशोन पर्वत पर समारोहपूर्वक होगा। इसमें हज़ारों भक्त मां जगदीशिला डोली का विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला, एलपी नैथाणी, कुंवर सिंह राणा, रघुवीर सिंह नेगी पश्वा जगदी, हुकम सिंह कैंतुरा, उदयराम चमोली, डोली वाहक मनोज राणा, परमवीर सिंह पवार, भगवान सिंह चौहान, महावीर सिंह राणा, श्यामलाल और धनी लाल आदि उपस्थित रहे। यात्रा विश्राम की व्यवस्थाओं में बीरेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी, जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, आशीष पंवार, अमित नेगी, अवतार सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह राणा, डा.गांधी चौहान, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कमलेश्वर मन्दिर के महन्त श्री आशुतोष जी महाराज 108 आदि ने सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आरटीओ कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
Next: रिजर्व फोरेस्ट में बनी मजार को किया ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.