Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तः सुबोध
  • देहरादून

गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तः सुबोध

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
13 (1)

ऋषिकेश। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमानों के मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से फीडबैक लेकर सभी कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी भी दी। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद पार्किंग पहुंचे। उन्होंने पार्किंग में निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। आस्थापथ और गंगाघाटों की मरम्मत के साथ सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी देखा। संबंधित अधिकारियों से उन्होंने निर्माण से संबंधित जानकारियां लीं। उन्हें गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्य तय वक्त पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि राज्य के साथ मुनिकीरेती और आसपास के इलाकों में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों का आगमन गौरव का विषय है। मंत्री ने कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहीं भी लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, गंभीर सिंह असवाल, डीएफओ अमित कंवर, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सहायक अभियंता मंगल सिंह, मनीष डिमरी, गजेंद्र सिंह सजवाण, विरेंद्र चौहान, रोहित गोडियाल, मनोज बिष्ट, जितेंद्र सजवाण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम की बजट बैठक शीघ्र बुलाई जाए
Next: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.