Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा रोड से तीन महीने में हटेगा कचरे का पहाड़
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा रोड से तीन महीने में हटेगा कचरे का पहाड़

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। नगर निगम किच्छा रोड पर दशकों से जमा कचरे के पहाड़ को तीन माह में हटाएगा। इसको लेकर निगम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए हैं। किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में दशकों से कचरे का पहाड़ खड़ा है। इस कचरे को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए कई बार आंदोलन भी किए गए। मेयर ने कचरे के पहाड़ को हटाने और कचरे को निस्तारित करने का काम दिल्ली की एक संस्था को दिया। संस्था ने कचरे को निस्तारित करने के लिए ट्रोमल कन्वेयर मशीन स्थापित की है। इससे कचरे की छंटाई की जा रही है। शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंच कचरे की छंटाई के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कचरे को निस्तारित करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता के मामले में वह रुद्रपुर शहर को शीर्ष पर लाना चाहते हैं। शहर के सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कूड़ा सड़क या नालियों में डालने की आदत को छोड़ना होगा, तभी हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बना पाएंगे। वहीं निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त कार्यदायी संस्था के काम से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। संस्था के अधिकारी को तीन माह के भीतर बाकी बचे कचरे को हटाने के लिए निर्देशित किया है। तीन माह में कूड़ा न हटने पर नोटिस जारी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसे में अधेड़ की मौत के मामले में केस दर्ज
Next: पटना से रांची के बीच कब चलेगी वंदे भारत? किन स्टेशनों पर होगा पड़ाव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.