Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कंस्ट्रक्शन कंपनी के नहीं दिए चार करोड़
  • हरिद्वार

कंस्ट्रक्शन कंपनी के नहीं दिए चार करोड़

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। वैलनेस सेंटर का निर्माण कर चुकी देहरादून की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का चार करोड़ की रकम का भुगतान न करने का मामला सामने आया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी ने इस संबंध में वैलनेस सेंटर का निर्माण कराने वाले चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज, हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। देहरादून के कृष्णा विहार राजपुर रोड में मैसर्स इंदर लाल फर्म का कार्यालय है। फर्म के स्वामी विवेक गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी फर्म से लोहिया हैल्थ प्राईवेट लिमिटेड 492, अमिलिया जीटी रोड (एन. एच. – 91) कानपुर यूपी के श्रद्धा लोहिया, कृपाशंकर पाण्डेय व सौम्या लोहिया अग्रवाल ने संपर्क किया। उनके बीच एकांता वैलनेस निरंजनी अखाड़ा मार्ग हरि विश्राम में निर्माण करना तय हुआ। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया लेकिन रनिंग बिल देने के बावजूद भी उसे भुगतान नहीं किया गया। उन्हें आश्वासन देते रहे कि उनका भुगतान जल्द कर दिया जाएगा, वह निर्माण कार्य जारी रखे। एचआरडीए के निर्माण कार्य रोक देने के कुछ समय बाद फिर से निर्माण कार्य शुरु हुआ।  आरोप लगाया कि वैलनेस सेंटर का उदघाटन होने का हवाला देते हुए उनका सामान छत की होटल पर रखवा दिया गया। आरोप है कि छह करोड़ के आस पास का कार्य कंपनी कर चुकी है लेकिन उसकी एवज में उसे दो करोड़ की रकम दी गई थी। आरोप है कि पिछले साल वैलनेस सेंटर का उदघाटन होने के बाद श्रद्धा लोहिया, कृपाशंकर पांडेय, सौम्या लोहिया अग्रवाल व प्रदीप बनर्जी पूरी तरह से बदल गए। उन्होंने उसकी लेबर से धक्का मुक्की करते हुए बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया। यही नहीं सारा सामान भी कब्जे में ले लिया। चार करोड़ की रकम वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए गोली मार देने की धमकी दी गई।  एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजरंग दल का नाम लेकर यह बोले वीरप्पा मोइली, आरएसएस और महात्मा गांधी की हत्या का भी किया जिक्र
Next: सामने बैठे थे बिलावल भुट्टो, जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को खूब सुनाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.