Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा 2023 : केदारनाथ धाम में पल-पल बदल रहा मौसम, तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन तीन मई तक रोका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा 2023 : केदारनाथ धाम में पल-पल बदल रहा मौसम, तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन तीन मई तक रोका

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से अब तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम जाने से रोका जा रहा है। साथ ही धाम में हो रही बर्फबारी के कारण परेशानियां बढऩे लगी हैं। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को यात्रा पड़ावों पर रोक कर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की जा रही है। वहीं मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन तीन मई तक के लिए रोक दिया है। साथ ही तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद आगे की यात्रा करने की अपील की है।
रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 3 मई तक के लिए रोक दिया है। कहा कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पहले यह रोक 30 अप्रैल तक थी। लेकिन धाम में मौसम नहीं सुधर रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने रोक को और बढ़ा दिया गया है।
केदारनाथ धाम के लिए दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन तीर्थयात्रियों से मौसम साफ होने के बाद यात्रा करने की अपील कर रहा है। अनाउंसमेंट के जरिये तीर्थयात्रियों को रोककर उन्हें बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में धाम में श्रद्धालुओं को मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पड़ावों में रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। आलम ये है कि उत्तराखंड में बदले मौसम के कारण श्रद्धालुओं को पड़ावों पर रुककर मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल का कोल्हापुर में निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Next: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.