Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गुंडों की तरह सड़क पर लड़ते और पीटते नजर आए उत्तराखंड के वित्तमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गुंडों की तरह सड़क पर लड़ते और पीटते नजर आए उत्तराखंड के वित्तमंत्री

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-02 at 4.16.37 PM

उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का वीडियो वायरल(Viral Video)

देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री बीच सड़क पर लड़ते झगड़ते और गुंडों की तरह पीटते एक वीडियो(Viral Video) में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री के ऊपर पहले हमला बोला गया जिसके बाद यह घटना घटित हुई।

https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/जब-सरेराह-कैबिनेट-मंत्री-प्रेमचंद्र-अग्रवाल-ने-सुरक्षाकर्मी-संग-कर-दी-युवक-की-पिटाई-The-Times-of-UK.mp4


प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार रोड स्थित वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ कहीं जा रहे थे इसी दौरान का यह मामला है। मारपीट की वायरल हुई वीडियो में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दूसरे पक्ष के आरोपी को गुंडों की तरह मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं जो कि उत्तराखंड में जोरों शोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है मंत्री, गनर व अन्य लोग एक व्यक्ति को पकड़कर लात घूंसे चला रहे हैं। किसी दुकान वाले ने यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो के वायरल होते ही मंत्री प्रेमचन्द के खिलाफ विपक्षी दलों ने आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है।

https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/मंत्री-प्रेमचंद्र-अग्रवाल.mp4


वहीं मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ सड़क पर रोक कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारपीट पर उतर गया। इस दौरान उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति की पिटाई करती नजर आ रही है।

पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमला करने वाला युवक स्थानीय लोगों को परेशान करता है, वह सामाजिक कार्यकर्ता के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा है। कहा कि खुलेआम सिस्टम पर हमला किया गया है। इस युवक ने मेरे कुर्ते की जेब फाड़ दी, जेब में रखे पैसे व सभी सामान गायब है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जालसाजी से बैनामा कराने का आरोप
Next: महिला की अश्लील फोटो खींचकर पति को भेजी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.