Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिलगुर महाराज की पालकी बाणाधार से भूठ के लिए रवाना
  • देहरादून

शिलगुर महाराज की पालकी बाणाधार से भूठ के लिए रवाना

RNS INDIA NEWS 30/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। खत बाणाधार में डेढ़ साल के प्रवास के बाद शिरगुल महाराज की पालकी रविवार को अगले पड़ाव खत फनार के भूठ गांव के लिए रवाना हुई। शुभ मुहूर्त में गाजे बाजे के साथ सुबह 11 बजे महाराज की पालकी मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकली। जिसके बाद पालकी शक्तिपीठ काली माता मंदिर में देव मिलन को गई। शिलगांव खत के छजाड़ गांव से डेढ़ साल पूर्व शिरगुल महाराज बाणाधार के बाणा गांव में प्रवास पर आए थे। अब महाराज का अगला पड़ाव खत फनार का भूठ गांव निर्धारित किया गया, जहां एक साल का प्रवास होगा। महाराज की पालकी लेने के लिए हथवाड़ शनिवार रात ही बाणाधार पहुंच गए थे। रविवार सुबह निमगा, केराड़ होते हुए रात्रि पूजन (बागड़ी) के लिए देर शाम पटियूड़ पहुंची। सोमवार को भी देव पालकी यहीं विश्राम करेगी। दो मई को डांगूठा पहुंचेगी, दो रात्रि विश्रज्ञम के बाद चार मई को शिरगुल महाराज की पालकी भूठ गांव में पहुंचेगी, जहां विधि-विधान पूर्वक गर्भगृह में विराजमान होगी। देव पालकी के साथ बजीर मेजर सिंह शर्मा, सदर स्याणा सरदार सिंह रावत, जोइसाणी सदर स्याणा महेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, लछीराम, बलवीर राणा, रमेश चौहान, हरपाल चौहान, मनीष चौहान, विरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में खाई में गिरे दो युवक, पुलिस ने बचाया
Next: पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 46 फीसदी ने छोड़ी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.