Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नर्सिंग अधिकारियों ने सीधी भर्ती पर मांगा 5400 ग्रेड पे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नर्सिंग अधिकारियों ने सीधी भर्ती पर मांगा 5400 ग्रेड पे

RNS INDIA NEWS 29/04/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के सीधी भर्ती के पदों का ग्रेड वेतनमान 5400 करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएचएस मानकों के तहत निचले स्तर पर बढ़ाए गए पदों के सापेक्ष ऊपरी स्तर के पद भी बढ़ाने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह से मिला। इस दौरान नर्सेज एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग में सीधी भर्ती के नर्सिंग अधिकारी के पदों का ग्रेड वेतनमान 5400 किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र के समान राज्य में भी नर्सेज को प्रतिमाह 7200 रुपये नर्सिंग भत्ता जबकि 1800 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्वास्थ्य विभाग में भेजे गए नर्सिंग अधिकारियों को जल्द तैनाती देने और वेतन भुगतान करने, यात्रा ड्यूटी करने वाले नर्सेज अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने, संवर्ग के तहत उच्च स्तर के पदों को बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग संवर्ग का एकीकरण की मांग की है। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने नर्सिंग संवर्ग की मांगों पर जल्द कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ मीतू शाह, नर्सेज एसोसिएशन की महासचिव कांति राणा, विद्या चौबे, इंदु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ में कंप्यूटर सेंटर संचालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.