Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • झील में मिला भटवाड़ीसैण के युवक का शव
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

झील में मिला भटवाड़ीसैण के युवक का शव

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
dead body

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर पुलिस ने जीवीके जल विद्युत परियोजना की झील से धारी गांव के पास एक शव बरामद किया है। शव की पहचान अरविंद सिंह(39) पुत्र स्व. ध्यान सिंह जगवान निवाड़ी भटवाड़ीसैंण थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। मृतक सीएमओ कार्यालय रुद्रप्रयाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और विगत 20 अप्रैल से लापता चल रहा था। कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चौरास क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव के पास झील में एक शव के तैरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को झील से बाहर निकाला व शव को शिनाख्त के बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा। इसकी सूचना रुद्रप्रयाग पुलिस को दी गई। जिस पर अगस्तमुनि थाने में एक व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर गुमशुदा व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के जीजा लक्ष्मण सिंह व चचेरे भाई जसपाल सिंह ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अरविंद 20 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे के करीब घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। कोतवाली निरीक्षक भंडारी ने बताया कि पंचनामा भरने व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस ब्रांडेड तेल पर 1.15 लाख का अर्थदंड लगाया
Next: राशिफल 28 अप्रैल

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.