Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गजब : पुलिस चौकी के बाहर से डंपर चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

गजब : पुलिस चौकी के बाहर से डंपर चोरी

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

काशीपुर। एएसपी ने जिस डंपर को अवैध खनन में सीज किया था वह डंपर पुलिस चौकी के बाहर से चोरी हो गया। डंपर चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़ंकप मचा हुआ है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर डंपर की तलाश शुरू कर दी है। बता दें बीते दिनों एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन पर एएसपी काशीपुर राजेश भट्ट ने अवैध खनन की शिकायत पर औचक छापेमारी की थी। मौके से खनन में लिप्त आठ वाहनों को पकड़ा था। सभी वाहन सीज कर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी के बाहर खड़े करवा दिये गए थे। बताते हैं कि बीती रात जब वाहनों का मिलान किया गया तो सीज वाहनों में से एक डंपर गायब मिला। इससे पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने आस पास डंपर को खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अवैध खनन में सस्पेंड हुए थे 10 पुलिसकर्मी

जिस अवैध खनन के कारण बन्नाखेड़ा चौकी के पूर्व इंचार्ज सतेंद्र बुटोला समेत 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था उसी कार्रवाई में लिप्त इस सीज वाहन के पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी से चोरी हो जाना अपने पीछे बड़े सवाल छोड़ गया है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन करने वालों को पुलिस का अब बिलकुल भय नहीं रहा जो चौकी के पास से ही वाहन चोरी होने लगे। ऐसे में इस चोरी वाहन को व चोर को जल्द पकडऩा पुलिस के लिये चुनौती बन गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेबकतरी महिला ने निकाले किसान की जेब से 40 हजार रुपये
Next: भूगोल विषय की पदोन्नति सूची जारी न होने पर शिक्षक संघ नाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.