Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि
  • देहरादून

चकराता में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। सुबह से चकराता क्षेत्र में चटख धूप खिली रही। लेकिन दोपहर तीन बजे बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली। आसमान में घने काले बादल छाने लगे और देखते ही देखते क्षेत्र में बारिश होने लगी। कुछ देर बाद ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ काफी देर तक पड़े मोटे ओलों की परत सड़क सहित चारों ओर जम गई। जिससे चकराता व आसपस के इलाकों में सर्दी भी बढ़ गयी। अचानक हुई भारी ओलावृष्टि से खेती व बागवानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, विकासनगर में आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी हुई। आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी होने से खेतों में काटी गई गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में घने काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते भारी बारिश के साथ चकराता व आसपास के गांवों लोहारी, लोखंडी, मुंगाड, जाड़ी, सिजला, कोटी, कनासर, मोहना, सुजऊ, रावना, पाटी आदि में भी भारी ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगो को दोबारा सर्दी का एहसास होने लगा। शाम के समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आये। बारिश और ओलावृष्टि से मटर, आड़ू, पुलम, आलू बुखारा, नाशपाती, चिल्लू, सेब सहित मसूर, जौ, आलू आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। काश्तकारों का कहना है कि इस बेमौसमी बारिश व अतिवृष्टि से उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है। कहा कि पहले सूखे व कम बर्फबारी की मार ने कृषि खेती से लेकर बागवानी को भारी नुकसान पहुंचाया। अब रोजाना इस तरह से हो रही अतिवृष्टि से उनकी रही सही फसलों को नुकसान हो गया है। जिससे किसानों व बागवानों के सामने संकट खडा हो गया है। कहा कि इसी तरह से बेमौसम अतिवृष्टि जारी रही तो आने वाले समय में लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला परीक्षक से सहकर्मी ने की अभद्रता, जांच शुरू
Next: गुर्जर समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ दें विभाग: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.