Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खटीमा में महंगी किताबों पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में महंगी किताबों पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। क्षेत्र में निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लागू होने से अभिभावकों का सब्र जवाब दे गया है। आक्रोशित अभिभावकों ने जल्द विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूलों के प्रबंधन पर राज्य सरकार की नीतियों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। मंगलवार को अभिभावकों ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने कहा निजी विद्यालयों में किताबों के साथ फीस में भी बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। फीस जमा करने के नियम ऐसे बनाए गए हैं। अभिभावक तीन माह की फीस एक साथ जमा नहीं कर सकते, लेकिन उनसे प्रतिमाह फीस की जगह तीन-तीन माह की फीस एक साथ वसूली जा रही है। कहा वे आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में निजी स्कूल बच्चों की पढ़ाई के नाम पर शोषण पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा इन विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें लगाई जा रही हैं। विद्यालयों का स्कूल ड्रेस से लेकर जूते तक में कमीशन तय कर दिया है।इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से निजी स्कूलों के खिलाफ करने की मांग की। इधर, एसडीएम ने बताया कि निजी विद्यालयों की जांच के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया। यह कमेटियां दो दिन बाद उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। सरकार की मंशा के विपरीत जो भी स्कूल कार्य करते पाए गए, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां धन सिंह सामंत, दीपक, नंदन सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में ठहरने को पर्याप्त जगह नहीं
Next: महिला परीक्षक से सहकर्मी ने की अभद्रता, जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.