Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
Kedarnath

केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर विधि-विधान से दर्शनार्थ खुल गये हैं।
रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के राज्य पाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरुमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दर्शन को पहुंचेंगे।
कपाट खुलते समय सेना के बैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह को तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम सफल बनाने हेतु शासन ने दायित्व सौंपा था इसी क्रम में बीते कल भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली पर तथा तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गयी।
बीते 21 अप्रैल पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी। पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से 22 अप्रैल द्वितीय पड़ाव फाटा प्रस्थान पहुंची। 23 अप्रैल को देवडोली गौरीकुंड पहुंची थी।
बीते कल 24 अप्रैल शाम को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची।
आज 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु खोल दिये गये है संपूर्ण केदारनाथ धाम बर्फ से ढ़का हुआ है।
इस अवसर पर बदरी- केदार मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, शिवसिंह रावत, देवानंद गैरोला, जिला प्रशासन, तीर्थपुरोहित समाज तथा हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 अप्रैल
Next: छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने पर सतपुली में निकाली स्वागत रैली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.