Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा में कटखने बंदर के आतंक से जनता को तत्काल निजात दिलाने के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं एवम वन संरक्षक से की वार्ता
  • अल्मोड़ा

रानीधारा में कटखने बंदर के आतंक से जनता को तत्काल निजात दिलाने के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं एवम वन संरक्षक से की वार्ता

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। साई बाबा कॉलोनी एवम रानीधारा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से एक कटखने बंदर के द्वारा लगातार लोगो को काटकर घायल किया जा रहा था। लोगों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। आज रानीधारा मोहल्ले के लोगों के द्वारा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में पहुंचकर इस हेतु सूचित किया गया। इस पर श्री कर्नाटक के द्वारा डी एफ ओ अल्मोड़ा से दूरभाष पर संपर्क किया गया परंतु डी एफ ओ अल्मोड़ा का फोन नही उठा। जिस पर श्री कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए है और जनता की समस्याओं से उन्हें कुछ भी लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को दो जिलों का चार्ज दिया गया है। ऐसा लगता है कि उक्त अधिकारी दो जिलों का भार उठाने में अक्षम साबित हो रहे है और जनहित की समस्याओं से उन्हें लेना देना नही रह गया है। इसके बाद श्री कर्नाटक ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पी के पात्रो से वार्ता की एवम तत्काल इस कटखने बंदर को पकड़कर स्थानीय जनता को इस बंदर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। श्री कर्नाटक ने आगे कहा कि यदि तीन दिन के भीतर इस कटखने बंदर को नही पकड़ा गया तो वे स्थानीय जनता को साथ लेकर प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पी के पात्रो ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को आश्वासन दिया है कि अविलंब इस कटखने बंदर को पकड़ने के लिए वे अल्मोड़ा में सक्षम अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। इसके पश्चात् श्री कर्नाटक ने वन संरक्षक अल्मोड़ा से भी दूरभाष पर वार्ता की जिसमे उनके द्वारा अविलंब कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरीकुंड में बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत
Next: सूडान में फंसे नागरिकों के लिए हरिद्वार पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 17.16.41_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.