Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से चेन लूट का प्रयास
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से चेन लूट का प्रयास

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पति के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रही महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने चेन लूटनी चाही, लेकिन वे विफल होने पर फरार होने में कामयाब रहे। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में कनखल पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र के गांव जगजीतपुर में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर संदीप वालिया परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी ऋतु वालिया को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। जैसे ही वह शिवपुरी में कार्तिकेय अपार्टमेंट के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पीछे लग गए। जैसे ही वह छोटी नहर किनारे पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटनी चाही, लेकिन महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के चेन को न छोड़ने पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने अपना हाथ छुड़ा लिया, जिसके बाद वह फरार होने में कामयाब रहे। दंपति के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल सवार युवकों का पीछा भी किया, लेकिन उनका अता पता न चल सका। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे और किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादीशुदा होकर रचाई दूसरी शादी, केस दर्ज
Next: केदारनाथ में सुबह धूप तो शाम को बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.