Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नो एंट्री में जबरन घुसा भाजयुमो नेता, पुलिसकर्मियों से की अभद्रता
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

नो एंट्री में जबरन घुसा भाजयुमो नेता, पुलिसकर्मियों से की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। वनवे व्यवस्था को धता बताकर जबरन चीला मार्ग पर नो एंट्री में घुसने से रोकने पर भाजयुमो नेता एवं उसकी पत्नी उलटा पुलिसकर्मियों से उलझ गए। कार में हूटर का इस्तेमाल कर रहा भाजयुमो नेता वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीकेंड के मद्देनजर हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू की गई है। ऋषिकेश से आ रहे हल्के वाहन वाया चीला मार्ग होते हुए निकाले जा रहे हैं। शनिवार दोपहर भीमगोड़ा बैराज से होते हुए चीला मार्ग पर पहुंचे एक कार सवार को जब पुलिसकर्मियों ने वनवे व्यवस्था का हवाला देते हुए रोकना चाहा तब वह खुद को भाजयुमो का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बताते हुए पुलिसकर्मियों से उलझ गया। बल्कि हूटर बजाते हुए कार लेकर चीला की तरफ बढ़ने लगा। सीपीयू कर्मचारियों ने जैसे-तैसे उसे रोका तब वह हूटर को लेकर चालान काटने पर उलटा उन्हें ही धमकाने लग गया। सूचना मिलने पर चीला चौकी प्रभारी राजीव उनियाल पहुंचे। इसी दौरान भाजयुमो नेता की पत्नी भी मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब करने लग गई।
भाजयुमो नेता भी पुलिसकर्मियों धमकाते हुए अपनी कार में बैठ गया, जिसके बाद वह कार लेकर ऋषिकेश की तरफ चला गया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया में सुर्खियां बंटोर रहा है।
इधर चौकी प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि खुद को भाजयुमो नेता बता रहे युवक को जब नो एंट्री में जाने से रोकना चाहा तब वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर उतर आया। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी भी पुलिसकर्मियों से उलझने लग गई। कार में हूटर लगाने को लेकर जब उसका चालान काटना चाहा तब तक वह कार लेकर फरार हो गया। वह खुद को हरिद्वार का निवासी बता रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 36 दिन से फरार अमृतपाल सिंह मोगा से गिरफ्तार, पुलिस ने एनएसए लगाकर भेजा डिब्रूगढ़ जेल
Next: तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.