Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिरूल से जलेगा चूल्हा, च्यूरा से बनेगा बायो डीजल, आईआईपी की ये तकनीक आएगी काम
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

पिरूल से जलेगा चूल्हा, च्यूरा से बनेगा बायो डीजल, आईआईपी की ये तकनीक आएगी काम

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

चंपावत। तकनीक के इस्तेमाल से चंपावत को आदर्श बनाने की पहल में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) अहम कड़ी साबित होगा। आईआईपी जहां पिरूल का इस्तेमाल ईंधन के रूप में करने के लिए पैलेट्स-ब्रैकेट (छोटे-छोटे ब्लॉक) बनाएगा। वहीं च्यूरा से बायो डीजल बनाने पर भी काम करेगा। देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में वन वीक-वन लैब कार्यक्रम के तहत ‘ग्राम चौपाल का आयोजन किया। बता दें कि ‘मिशन चंपावत के तहत यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने कई वैज्ञानिक संस्थानों को इसमें जोड़ा है। इसका उद्देश्य चंपावत के ग्रामीणों और काश्तकारों को वैज्ञानिक अनुसंधानों का सीधा लाभ पहुंचाना है। चंपावत के राउमावि मुंडियानी परिसर में सोमवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को समझाया गया कि किस तरह से आईआईपी में किए जा रहे प्रयोग उनके दैनिक जीवन को न सिर्फ आसान बना देंगे, बल्कि उन्हें रोजगार भी देंगे। प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि चंपावत में जल्द साइंस सेंटर बनेगा, जिससे चंपावत के युवाओं की विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। ग्रामीणों को आईआईपी की ओर से विकसित 15 फीसदी तक गैस की बचत करने वाला पीएनजी बर्नर भी दिखाया गया, जो बाजार में उपलब्ध हो चुका है।

बेकार पिरूल भी उपयोगी बनेगा:  चंपावत के डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि आठ हजार हेक्टेयर में फैले वन क्षेत्र में 61 फीसदी सिर्फ चीड़ के जंगल हैं। बड़ी मात्रा में चीड़ की पत्तियां हैं। इनके भरपूर उपयोग की जरूरत है। अन्यथा चीड़ की पत्तियां हर साल जंगलों में आग लगने का कारण बनती रहेंगी। आईआईपी के वैज्ञानिकों ने यहां चीड़ की पत्तियों से पैलेट्स और ब्रैकेट बनाने का सफल प्रयोग किया है। यह चीड़ की पत्तियों से बने छोटे-छोटे ब्लॉक होंगे, जो ईधन के रूप में काम आएंगे। आईआईपी के वैज्ञानिक डॉ. पंकज आर्य के अनुसार, पिरूल से बना कोयला पूरी तरह कार्बन उत्सर्जन मुक्त है। उन्नत बायोमास चूल्हा ईधन की खपत कई गुना तक कम करेगी। चंपावत में पैलेट्स-ब्रैकेट के आउटलेट्स लगाकर अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।

च्यूरा बनेगा आय का जरिया:  आईआईपी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, चंपावत में पाए गए च्यूरा (सीड) से बायोडीजल और बायो डीजल बनाने की अपार संभावनाए हैं। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। अगर यह संभव होता है तो यह आय का बड़ा जरिया बनेगा। डीएफओ कांडपाल के अनुसार, कोलेस्ट्रोल फ्री च्यूरा के 25 हजार पौधे इस साल चंपावत में लगाए जा रहे हैं। वहीं 60 हेक्टेयर क्षेत्र में तेजपात लगाया जा रहा है।

अगरबत्ती उद्योग की संभावना:  सीएसआईआर के पादक शोध संस्थान सीमैप लखनऊ से आए डॉ. पीपी गोथवाल, मनोज यादव ने ग्रामीणों को मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों को ग्राइंड कर, जगत लकड़ी के पाउडर, मलेशियन वुड की तीलियों से अगरबत्ती बनाकर रोजगार शुरू करने का रास्ता बताया। रोजगारपरक इस उद्योग पर चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी गहन दिलचस्पी दिखाई और ग्रामीणों को भी इस दिशा में सोचने को प्रेरित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने अनन्त निधि क्रेडिट को आपरेटिव सोसाइटी धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को लखनऊ से किया गिरफ्तार
Next: विदेशी महिला ने दून मिलने आने का झांसा देकर ठगे 2.70 लाख

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.