Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में कैमरों और ड्रोन से रखी जा रही बाघ पर नजर
  • पौड़ी

पौड़ी में कैमरों और ड्रोन से रखी जा रही बाघ पर नजर

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। बाघ प्रभावित नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लाक के गांवों में कैमरों के साथ ही ड्रोन के जरिए भी आदमखोर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नैनीडांडा के भैडगांव में घटना के बाद से अभी तक बाघ की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी है जबकि रिखणीखाल के डल्ला में बाघ लगातार घूम रहा है और वन महकमे के ट्रैपिंग कैमरे में कैद भी हुआ है। वन संरक्षक गढ़वाल सर्किल पंकज कुमार ने बताया कि दोनों स्थलों पर कैमरों के साथ ही ड्रोन का भी इस्तेमाल बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। ड्रोन काफी सुरक्षित भी है। नैनीडांडा के भैडगांव(सिमली) में बाघ की कोई गतिविधि अभी तक नहीं दिखाई दी। जबकि रिखणीखाल के डल्ला में दो बाघ दिखाई दे रहे है। वन महकमे की टीम पशुचिकत्सकों के साथ ट्रैक्यूलाइज करने की कोशिश कर रही है। सीएफ के मुताबिक पहला प्रयास यह है कि सक्रिय बाघ ट्रैक्यूलाइज हो जाए। बताया कि पहली और दूसरी घटना एक ही बाघ ने की इसके कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिल पाए है, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैपिंग कैमरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। बाघ का सबसे पहले हमला डल्ला गांव में हुआ था और इसके ठीक चार दिन बाद ही बाघ ने भैडगांव में रिटायर शिक्षक की जान ले ली थी। बाघ के हमलों को देखते हुए दोनों घटना स्थलों की दूरी भी बहुत अधिक नहीं है। हालांकि चुनौति अभी भी है कि यह पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है कि हमला एक ही बाघ ने किया है, या फिर अलग-अलग ने। दो हमलों के बाद प्रशासन ने यहां के दो दर्जन गांवों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। ग्रामीणों को चारा पत्ती लेने के लिए भी बाहर नहीं जाने के हिदायत दी गई है। सीएफ ने बताया कि बाघ प्रभावित क्षेत्र में गढ़वाल वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व के साथ लैंसडौंन प्रभाग की टीमें भी लगाई दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों को सजग रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। गढ़वाल वन प्रभाग की डीएफओ स्वनिल अनिरुद्ध के मुताबिक डल्ला, जुई, पापडी में स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है और ग्रामीणों से अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। बताया कि नैनीडांडा भैडगांव के पास बाघ की कोई गतिविधि अभी तक नहीं देखी गई है। दो टीमें गांव के गदेरे में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। जबकि ड्रोन के जरिए दूसरी टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की अनुमति मिलते ही यहां पिंजरा भी लगा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में चल रहे धरने को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने दिया समर्थन
Next: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने पर होगा वृहद आंदोलन: पीतांबर पांडे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.