Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आप प्रवक्ता अमित जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता
  • अल्मोड़ा

आप प्रवक्ता अमित जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
IMG-20201029-WA0013.jpg

अल्मोड़ा। आज दिनांक 29 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी द्वारा नगर में वृहद सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर की मौजूदगी में चलाया गया। इस मौके पर सैकडों युवाओं और वरिष्ठ व्यक्तियों ने आप की सदस्यता अमित जोशी के नेतृत्व में ली।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड के हित में होने वाले बदलाव के लिये युवाओं को साथ आना पडेगा। उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने हेतु आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि उत्तराखण्ड से भ्रष्टाचारियों को उखाड फेंकेंगे।

सदस्यता कार्यक्रम में प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि क्रांति का बिगुल बज चुका है अब जनता बेहतर अस्पतालों, बेहतर स्कूलों और बेहतर बिजली पानी की सुविधाओं के अपने मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी और इसकी शुरुआत अल्मोडा विधानसभा से होगी। पौड़ी जोन प्रभारी शिशुपाल रावत ने युवाओं को सडक पर लडाई लड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी सोहित भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोहित भट्ट के अलावा पूर्व सांस्कृतिक संयोजक नीरज बिष्ट, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपक बिष्ट, पंकज कुमार, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपांशु भट्ट, दीपक कुमार, रितिक शाह, देवाशीष शाह, सचिन गिरी, मोहित बिष्ट, रोहन सिंह, हर्ष, कुमार, इन्द्र कुमार, विक्रम अस्वाल, नन्दन सिंह, गोविंद कुमार, दानिश कुरेशी सहित कई युवाओं ने आप की सदस्यता ली। इसके अतिरिक्त वरिष्ठजन विंग कमांडर पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, नीरज सिंह आदि के नेतृत्व में कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी चन्द्र शेखर, गौरव रावत, विधान सभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी नीलम डांगी, रोहित सिंह, नन्दन लाल साह आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में नशे के दो तस्कर, एक लाख सत्तर हजार चार सौ रूपये का गांजा बरामद
Next: आज 305 नए संक्रमित मामले, कुल 3545 संक्रमित लोग है अभी पूरे उत्तराखंड में, देखें पूरी रिपोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.