Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नौ लाख मुआवजा मिलने पर परिजन शव लेकर बिहार रवाना
  • हरिद्वार

नौ लाख मुआवजा मिलने पर परिजन शव लेकर बिहार रवाना

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस में करंट की चपेट में मरे मजदूर के परिजन मुआवजे के तौर पर नौ लाख की रकम मिलने पर शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सोमवार सुबह विवाद सुलझा। रविवार को हरिद्वार लक्सर मार्ग पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर शुभंकर (24 वर्ष) निवासी ग्राम राजपुर पीएस महेशी जिला सहरसा बिहार वाइब्रेटर मशीन चला रहा था। इस दौरान उसे करंट ने चपेट में ले लिया था। बुरी तरह झुलसे मजदूर को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। कनखल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मुआवजा को लेकर परिजन एवं अन्य कर्मचारी शव लेकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए थे, जहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया था। गुस्साए परिजन मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। देर रात तक चले हंगामे के बाद कनखल पुलिस ने हस्तक्षेप किया। लेकिन परिजन टस से मस नहीं हुए। सोमवार सुबह तक वह अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। सुबह के वक्त मौके पर पहुंचे एसएसआई अभिनव शर्मा ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजन को मुआवजे के तौर पर नौ लाख की रकम दे दी। जिसके बाद परिजन शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: गांजा तस्कर की जमानत अर्जी ख़ारिज
Next: गुलदार की खाल के तस्करी के अभियुक्त की जमानत प्रार्थना ख़ारिज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.