Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बोनट पर टंगा रहा ट्रैफिक पुलिस वाला, गांजे के नशे में चूर ड्राइवर ने 12 किमी तक दौड़ाई कार
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बोनट पर टंगा रहा ट्रैफिक पुलिस वाला, गांजे के नशे में चूर ड्राइवर ने 12 किमी तक दौड़ाई कार

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता रहा। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी तरह का अप्रिय हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। युवक सिग्नल तोडक़र जा रहा था। इसके बाद सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक ने गाड़ी नहीं रोकी और कांस्टेबल कार की बोनट पर जा गिरा। घटना बीते शनिवार की है। घटना के फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सिपाही कैसे खुद को बचाये हुए है।
पुलिस ने कार चालक नेरूल निवासी आदित्य बेमड़े (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सिद्धेश्वर माली (37) कार के अगले हिस्से पर बुरी तरह से फंसे रहने के बाद बाल-बाल बच गए। आमतौर पर इस दूरी को तय करने में कम से कम 15-20 मिनट का समय लगता है। यह घटना पाम बीच रोड पर कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सिपाही सिद्धेश्वर माली ब्लू डायमंड जंक्शन पर रेड सिग्नल तोडक़र और एक स्कूटर में टक्कर माकर जा रहे कार चालक को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी।
इससे पहले कि सिपाही कार के रास्ते से हट पाता, वह बोनट पर जा गिरा। फिर भी रुकने से इनकार करते हुए, कार चालक पाम बीच रोड की ओर बाईं ओर मुड़ गया। इस दौरान उसने कई बार सिपाही को बोनट से गिराने की कोशिश की। तब तक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा जा रहा है। रास्ते में पुलिस को वायरलेस संदेशों से सतर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया।
वाशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत चांडेकर ने कहा, चालक के चिकित्सकीय परीक्षण में पुष्टि हुई है कि वह नशीला पदार्थ गांजे का सेवन करके नशे में गाड़ी चला रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
Next: बीस हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.