Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। युवक का एक माह पहले ही विवाह हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बनबसा के पचप‌करिया निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र दीपक कुमार शनिवार देर शाम बाइक से रिश्तेदारी में बिगराबाग जा रहा था। इसी बीच पहेनिया-कुटरी बाईपास पर उमरूखुर्द चौराहे के पास एक कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस में हायर सेंटर ले जाते समय आशीष की रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर एंबुलेंस युवक के शव को उप जिला चिकित्सालय ले आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार और बाइक को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एक माह पहले ही युवक का विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और एक भाई को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सगाई तोड़ने पर मंगेतर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
Next: नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जायेगा: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.