Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 108 सेवा कर्मियों के वेतन में कटौती पर उक्रांद का प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

108 सेवा कर्मियों के वेतन में कटौती पर उक्रांद का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने 108 स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में की गई कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। शीघ्र भुगतान नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी कार्यकर्ता शनिवार को 108 कैंप के मैनेजर प्रदीप बिजल्वाण से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 108 के कर्मचारियों का वेतन 10 से 12 हजार है। इसमें से भी 5-7 हजार काटे जा रहे हैं। मासिक वेतन में टायर घिसाई के नाम पर लगातार कटौती की जा रही है। यही नहीं एम्बुलेंस मेंटिनेंस का खर्चा कर्मचारियों से लिया जाता है। केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि तकनीकी खराबी से जब एम्बुलेंस बंद हो जाती है तो कर्मचारियों का वेतन काट दिया जाता है। केंद्रीय श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि 11 हजार से ज्यादा किसी भी कर्मचारियों का वेतन नहीं है। अपनी बात रखने पर कंपनी कर्मचारियों को जॉब से निकलने या दूसरी जगह पटकने की धमकी देती है। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, सविता तिवारी, राजेंद्र पंत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद
Next: राज्य में सक्षम लोग ही उठा रहे अधिकांश योजनाओं का लाभ : सुबोध उनियाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.