Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दी 24 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दी 24 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

देहरादून। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पद बढ़ाने सहित कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य महानिदेशक पर फार्मासिस्ट संवर्ग की उपेक्षा एवं भेदभाव का आरोप भी लगाया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मंगलवार को वर्चुअल रूप से प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक हुई। इस दौरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीबी नौटियाल और प्रदेश महामंत्री आरएस ऐरी ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग की मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर फार्मासिस्ट संवर्ग के पदों में की गई कटौती को वापस लेने और पद बढ़ाने को लेकर महानिदेशक के स्तर पर एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी की बैठक होने के बावजूद चार महीनों से रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई है। यही नहीं विभिन्न मांगों को लेकर जब फार्मासिस्ट संवर्ग के पदाधिकारी महानिदेशक से वार्ता का समय लेते हैं तो पर्याप्त समय नहीं मिलता। उनकी मांगों को भी महानिदेशालय के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। इस वजह से फार्मासिस्ट संवर्ग की सभी मांगे काफी समय से डंप पड़ी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान फार्मासिस्ट का नाम बदल कर फार्मेसी अधिकारी करने, वेतन विसंगति को दूर करने,विभाग में लम्बे समय से खाली चल रहे पदों को प्रमोशन के जरिए भरने, फार्मेसी काउंसिल का गठन करने, नॉन फंक्शनल वेतनमान देने सहित सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर 24 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीबी नौटियाल, महामंत्री आरएस ऐरी और देहरादून के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन राणा ने बताया कि यदि उनकी मागों पर कार्रवाई नहीं होती तो 24 अप्रैल से फार्मासिस्ट काली फीती बांधकर कार्य करेंगे। 28 अप्रैल से सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा और एक मई से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुक्त बोले, चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं समय से करें पूरी
Next: गबन मामले में फरार दो आरोपी धरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.