Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक चैन से नहीं बैठूंगा: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक चैन से नहीं बैठूंगा: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 09/04/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में कार्यदायी संस्था के ललित पन्त एवं मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से डा०अनिल पांडेय से वार्ता की तथा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। विदित हो कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि 14 मार्च तक मेडिकल कॉलेज में आम जनता को स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे विवश होकर 15 मार्च से मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे। किन्तु स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पूर्ववत होने के कारण पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक 15 मार्च को मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनशन पर बैठ गए। इस घटनाक्रम को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मौके पर उपस्थित होकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की सभी मांगे एक माह के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया तथा अनशन समाप्त करने का निवेदन किया।श्री कर्नाटक के द्वारा लिखित में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से सभी मांगे पूरी करने का पत्र लिया गया। जिसमे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा 1 मई 2023 तक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की बात कही गई। उनकी मुख्य मांगों में ऑपरेशन थिएटर को प्रारम्भ किया जाना, आईसीयू की सुविधा, एनआईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराया जाना, एमआरआई मशीन का संचालन, ईको जांच प्रारंभ किया जाना, ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल प्रारम्भ किया जाना, चिकित्सा के पर्याप्त उपकरणों को उपलब्ध कराया जाना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, ब्लड बैंक को प्रारंभ किया जाना शामिल था। पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा दूरभाष पर उन्हें लगातार सूचित किया जा रहा है कि उनकी अधिकांश मांगें पूरी कर दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि इसी संबंध में आज उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के डॉक्टर अनिल पांडेय से अपने कार्यालय में वार्ता की। उन्होंने बताया कि वे 11 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर स्वयं देखेंगे कि वाकई में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उनकी जनहित में जो मांगें थी वो पूरी हुई है या नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को संवैधानिक मार्च निकालेंगे कर्मचारी
Next: समय पर वेतन भुगतान न होने पर साधन सचिवों ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा
  • चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज
  • ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.