Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से 8.5 लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से 8.5 लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 06/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकासनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। कहा कि आरोपियों ने उसे इंग्लैंड से सोने-चांदी के गिफ्ट लाकर देने का लालच देकर आठ लाख पचास हजार रुपये लिए। अब न आरोपियेां ने गिफ्ट दिए और नहीं उसके रुपये लौटाये। बताया कि आरोपियों ने उसके रुपये हड़प लिए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सोनम सलमानी पुत्र मो. कासीम 28 फुटा रोड विकासनगर ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में आरोपी विकास ठाकुर, मो.हसमेन, विनोद खन्ना व राजेश कुमार ने उसे झूठा झांसा देकर इंग्लैंड से सोने चांदी के जेवरात आदि का गिफ्ट भेजने का लालच दिया। बताया कि वह आरोपियों के बहकावे में आ गयी और उन्हें गिफ्ट खरीदकर कर भेजने के लिए आठ लाख पचास हजार रुपये की रकम दी। बताया कि आरोपियों ने रकम लेने के बाद किये गये वायदे के अनुसार उसे कोई गिफ्ट नहीं भेजा। बताया कि जब उनसे गिफ्ट भेजने को कहा तो आरोपी उसे टालते रहे। जब आरोपियों ने गिफ्ट नहीं भेजे तो उसने अपने रुपये वापस लौटाने को कहा। लेकिन आरोपियों ने रुपये वापस लौटाने व गिफ्ट देने से भी इनकार कर उसके रुपये हड़प लिये। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच एसआई नीमा रावत को सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे की सुरक्षा रेलिंग की चोरी में महिला गिरफ्तार
Next: डीएम अध्यक्षता में हुई कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.