Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्राधिकरण ने नक्शा पास कराए बगैर निर्माण पर जारी किया नोटिस
  • नैनीताल

प्राधिकरण ने नक्शा पास कराए बगैर निर्माण पर जारी किया नोटिस

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित सरना कोठी के समीप नक्शा पास किए बगैर हो रहे व्यावसायिक निर्माण को ध्यान में रखते हुए विगत दिवस प्राधिकरण ने भवन को सील कर दिया था। मामले में मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ने भवन स्वामी को नोटिस जारी कर 10 अप्रैल तक प्राधिकरण में पक्ष रखने को कहा है। नैनीताल रोड स्थित सरना कोठी के समीप विगत दिवस प्राधिकरण के समक्ष नजूल भूमि में बगैर नक्शे के व्यावसायिक निर्माण किए जाने और भवन के एक कक्ष में धार्मिक गतिविधियां चलने की शिकायत मिली थी। जिसे लेकर कुछ लोगों ने क्षेत्र में हंगामा किया था। इस दौरान धर्मगुरु के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। विरोध में सैकड़ों लोगों ने थाने में जमा होकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सोमवार को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया था। मंगलवार को प्राधिकरण की संयुक्त ने भवन स्वामी को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें 10 अप्रैल तक प्राधिकरण में प्रस्तुत होकर नक्शा व भूमि के स्टेटस को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। ऋचा सिंह ने बताया कि मामले में भवन स्वामी की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्राधिकरण की सुनवाई के दौरान भूमि का स्टेटस तय हो जाएगा। इस दौरान यदि भूमि के नजूल होने की पुष्टि होती है तो नगर निगम की ओर से मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिक्किम में भारी हिमस्खलन, अब तक 6 की मौत
Next: संस्कृत शिक्षकों ने किया शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.