Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल के युवा डॉक्टरों के काम की हर तरफ हो रही तारीफ
  • देहरादून

दून अस्पताल के युवा डॉक्टरों के काम की हर तरफ हो रही तारीफ

RNS INDIA NEWS 03/04/2023
default featured image

देहरादून। मसूरी बस हादसे में दून अस्पताल की इमरजेंसी में 32 घायलों को लाया गया। हर तरफ चीख पुकार के बीच युवा डॉक्टरों ने इस तरह से मैनेज किया कि मंत्री, अफसर, वरिष्ठ डॉक्टर सब तारीफ कर रहे हैं। युवा डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, फाइलें खुद बनाई और जांचों के लिए भेजा। अस्पताल में इमरजेंसी मेडिसन से डा. नेहा महाजन, ईएमओ डा. अमित अरुण, डा. मुकेश उपाध्याय, डा. प्रशांत चौधरी की देखरेख में एमबीबीएस इंटर्न, पीजी छात्रों, जेआर ने तत्काल मोर्चा संभाला। एसआर डा. रितेश, जेआर डा. सलोनी, पीजी छात्र डा. रहनुमा, डा. शिखर, डा. सिद्दीक, डा. मनन, डा. पदमिनी समेत अन्य डॉक्टरों ने गजब का जज्बा दिखाया। सभी के वाइटल्स चैक किए, उनको दवाई, ड्रिप शुरू की गई। उधर, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ दिनेश रावत और विनोद नैनवाल, अभय नेगी, सचिन वर्मा, अभिषेक, प्रियंका, नर्सिंग अधिकारी पुरुषोत्तम त्यागी मरीजों को शिफ्ट कराने, जांच, दवा उपलब्ध कराने में दौड़ भाग करते रहे। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, एसीएमओ डा. सीएस रावत, इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी खुद बच्चों को गोद में उठाकर भर्ती कराते रहे। अफसरों ने बच्चों को बिस्किट, जूस और चिप्स मंगाकर दिए। पीआरओ कार्यालय में तैनात अस्पताल से हटाया कर्मचारी अमित किसी काम से अस्पताल आया था। हादसे के बाद उससे रहा नही गया और मरीजों को शिफ्ट कराने और भर्ती करने ने जुट गया। मंत्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, निदेशक डा. आशुतोष सयाना, एमएस डा. युसुफ रिजवी, डीएमएस डा. धनंजय डोभाल ने सभी को सराहा।

मसूरी अस्पताल के डॉक्टरों-स्टाफ को सराहा:  सीएमओ डा. संजय जैन ने मसूरी अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मसूरी अस्पताल में सभी घायलों को ले जाया गया। वहां पर सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह और उनकी टीम ने समय पर उपचार दिया और पूरा प्रबंधन किया। कोरोनेशन में भी पीएमएस डा. शिखा जंगपांगी, ईएमओ डा. मनीष शर्मा की अगुवाई में टीम अलर्ट पर थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: अनुष्ठान में आए बालक से अश्लील हरकत, केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.