Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रामायण पाठ के साथ रामकुंड में चलाया स्वच्छता अभियान
  • टिहरी

रामायण पाठ के साथ रामकुंड में चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 31/03/2023
rns featured image new

नई टिहरी। केंद्रीय संस्कृत विवि श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने भगवान की राम की तपस्थली रामकुंड में स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा की सफाई की। छात्र-छात्राओं ने राम नवमी पर्व पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कूड़े को यहां एकत्र किया।
शुक्रवार को पौडी़ जिला प्रशासन की पहल पर ‘नमामि गंगा’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गंगा से पॉलीथिन, गंदे कपड़े और प्लास्टिक व लकड़ियों को निकाला। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रहमण्य की अगुवाई में गंगा आरती व वाल्मीकि रामायण पाठ भी किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश शर्मा ने स्वयं सेवियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी। निदेशक प्रो. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को छात्र छात्राएं रामकुंड घाट पर गंगा आरती से पहले सफाई करेंगे। कार्यक्रम में यजमान की भूमिका में आचार्य द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल भट्ट रहे। इस अवसर पर डॉ. अंकुर वत्स, डॉ. दिनेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ. वीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैथना देवी पेयजल पंपिंग योजना की पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल
Next: विशिष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.