Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
09

देहरादून।   जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे । जिसमें से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 04, नाइजीरिया से 01, फ्रान्स से 02, इटली से 02, यूएसए से 02, कोरिया से 01, यूनाइटेड किंगडम से 05, जापान से 01, स्पेन से 01, साउथ अफ्रीका से 04, ऑस्ट्रेलिया से 01, नीदरलैण्ड से 01, कनाडा 02, सऊदी अरब से 03, ब्राजील से 01, चाईना से 02 से प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि यूरोपियन संघ के 03 सदस्य रामनगर पहुँचे । मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के पन्तनगर पहुँचने पर स्वागत किया। इसके पश्चात कुमाऊॅनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी प्रतिनिधि पहाड़ी टोपी एवं कल्चर से अभिभूत एवं खुश नज़र आए। मेहमानो द्वारा पहाड़ी सांस्कृति आधारित छोलिया नृत्य एवं कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लेते हुए, कुछ प्रतिनिधि इन लम्हों को अपने मोबाइल्स में कैद करते हुए एवं सेल्फी लेते हुए नज़र आए तो कुछ प्रतिनिधि कुमाऊनी संगीत की धुन पर नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाए और संगीत पर जमकर थिरके।
प्रतिनिधियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
प्रतिनिधियों के लंच की व्यवस्था स्थानीय होटल रेडीशन ब्लू में की गई थी, जिसमें पहाड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अपराह्न 3:30 बजे डेलीगेट्स ने रामनगर के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, प्रबन्ध निदेशक मण्डी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल भ्रमण
Next: महिला से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी को थाना घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.