Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं : भट्ट
  • ऊधम सिंह नगर

सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं : भट्ट

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथों को मतबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा व स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नानकमत्ता आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद विधानसभा के नानकमत्ता व झनकट मंडल में शक्ति केंद्र, बूथ प्रभारी, केंद्र प्रभारी व पन्ना प्रमुख की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आगामी लोकसभा व स्थानीय चुनाव में परचम फहराने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने 30 मार्च तक बूथ एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने को कहा। सम्मेलन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नानकमत्ता के बूथ संख्या 10 ऐजंनिया पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं से बूथ की मजबूती पर चर्चा की। यहां महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, अमित नारंग, बूथ सशक्तिकरण के जिला संयोजक अमित नारायण, श्रीपाल राणा, गौरव वर्मा, इंद्रपाल सिंह, विमला बिष्ट, हिमांशु जोशी, कामिल खान, यासीन सलमानी आदि मौजूद रहे।
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग के आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित
Next: राशिफल 28 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.