Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जब कोई मार्ग नहीं बचेगा तो योग, आयुर्वेद और पतंजलि की शरण में आना होगा
  • हरिद्वार

जब कोई मार्ग नहीं बचेगा तो योग, आयुर्वेद और पतंजलि की शरण में आना होगा

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पूरे विश्व में फैली ईर्ष्या, द्वेष, भय, आतंकवाद, घृणा, धार्मिक उन्माद, रोगों के घात-प्रत्याघातों से बचने के लिए जब कोई मार्ग शेष नहीं बचेगा तो योग, आयुर्वेद, अध्यात्म और पतंजलि की शरण में आना होगा। पतंजलि के संन्यासी वर्तमान में अलग-अलग सेवा प्रकल्प का नेतृत्व कर रहे हैं। यह गर्व का विषय है। पतंजलि से प्रेरणा लेकर और संन्यास मार्ग पर चलकर भावी संन्यासी राष्ट्रसेवा में अपनी आहुति देने के लिए तैयार हैं। सोमवार को संन्यास दीक्षा महोत्सव के छठे दिन योग गुरु स्वामी रामदेव ने भावी संन्यासियों को भावनात्मक स्तर पर पोषित किया। योग गुरु ने कहा कि ऋषि-ऋषिकाओं का वंश बढ़ाने के लिए, अपने ऋषियों के उत्तराधिकारी, ऋषियों के प्रतिनिधि बनने के लिए, योगधर्म, वेद धर्म, सनातन धर्म, संन्यास धर्म को राष्ट्रधर्म, युगधर्म और विश्वधर्म के रूप में प्रतिष्ठापित करने के लिए भावी संन्यासी स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि और स्वामी रामदेव रूप में एक संन्यासी का दिव्य संकल्प और गौरव देखकर लोगों में पतंजलि और संन्यास के प्रति आस्था बढ़ी है। पतंजलि के माध्यम से देश, धर्म और संस्कृति के पुरोधा तैयार किए जा रहे हैं। स्वामी रामदेव की प्रेरणा से जल्द ही ऋषियुग का अवतरण होगा।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि विश्व के सारे धर्म, दर्शन, विज्ञान और साहित्य भी हमारे सनातन धर्म और शाश्वत् मूल्यों के समुच्चय की बैसाखी पर खड़े हैं। इस मौके पर महिला मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया, आचार्यकुलम् की निदेशिका ऋतम्भरा शास्त्री, राकेश कुमार ‘भारत, स्वामी मित्रदेव, स्वामी ईशदेव, स्वामी सोमदेव, स्वामी हरिदेव, स्वामी जगतदेव, साध्वी देवश्रुति, साध्वी देववरण्या, साध्वी देववाणी, साध्वी देवार्चना आदि उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म में पूर्व पीआरडी जवान को 20 साल कैद
Next: अल्मोड़ा: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 46वां कृषि विज्ञान मेला हुआ आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.