Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • दशहरा, दिवाली से पहले सस्ते हुए ड्राई फ्रूट्स
  • बाजार

दशहरा, दिवाली से पहले सस्ते हुए ड्राई फ्रूट्स

RNS INDIA NEWS 24/10/2020
dry fruits

नईदिल्ली(आरएनएस)। अक्सर दशहरा, दिवाली आते ही काजू, बादाम और किशमिश महंगे हो जाते हैं, लेकिन इस बार त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स सस्ते हो गए हैं। देश में कोरोना संकट के बाद लॉकडाउन के बाद से मेवों के दाम गिरावट जारी है। असल में इसकी सबसे बड़ी वजह बाजार में मेवों की मांग न होना है। आमतौर पर त्योहारों पर ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ती है, लेकिन इस बार नवरात्री, दशहरा और दिवाली के मौसम में भी ग्राहक दुकानों से दूर हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख है और कीमतें काफी घटी हैं।
जनवरी में जो काजू 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अक्टूबर में घटकर 650 रुपये के करीब हैं। इसी तरह किशमिश की कीमत भी 240 रुपये प्रति किलो से घटकर 220 रुपये हो गई है।
छुहारा भी जनवरी के 300 रुपये प्रतिकिलो से घटकर अक्टूबर में 280 रुपये पर आ चुका है। हालांकि अंजीर की कीमत बढ़ी है। यह फिलहाल 750 रुपये से बढक़र 800 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुके हैं।
अखरोट जनवरी में 850 रुपये के करीब बिक रहा था जो अक्टूबर में घटकर 600 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। बादाम भी जनवरी में 650 रुपये बिक रहा था जो अक्टूबर में 590 रुपये पर आ गया है।
जनवरी में छोटी इलायची की कीमत 5000 रुपये प्रतिकिलो थी, जो अक्टूबर में घटकर 3000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कोरोना की वजह से और गिरावट आ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूखे पेट ना करें ब्रैड और बर्गर का सेवन, हो सकती हैं बीमारियां
Next: दशहरा पर्व पर अल्मोड़ा बाजार रहेगी बंद

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.