Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देश में अब तक 10 करोड़ से अधिक कोरोना नमूनों की जांच
  • उत्तराखंड

देश में अब तक 10 करोड़ से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

RNS INDIA NEWS 24/10/2020
Coronavirus - outpatient clinic in Stuttgart

नईदिल्ली(आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 22 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन 14 लाख से अधिक जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा दस करोड़ को पार कर गया।
अक्टूबर माह में एक दिन में तीसरी बार 14 लाख से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 23 अक्टूबर को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा 10 करोड़ एक लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। इसमें से 14 लाख 42 हजार 722 जांच 22 अक्टूबर को की गईं।
देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत 72 हजार 441 पर पहुंच गया है। बाईस अक्टूबर के आंकड़ों में एक दिन में 14 लाख 69 हजार 984 जांच की गई थी। इससे पहले एक अक्टूबर के आंकड़े में 14 लाख 23 हजार 52 जांच की गई थी।
कोरोना वायरस संक्रमण के बड़े स्तर पर प्रसार की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 69.47 लाख से ज्यादा हुए ठीक
Next: भूखे पेट ना करें ब्रैड और बर्गर का सेवन, हो सकती हैं बीमारियां

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.