Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 23 मार्च को होगा प्रदेश स्तर पर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

23 मार्च को होगा प्रदेश स्तर पर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/03/2023
21-

देहरादून।  राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तर पर 23 मार्च 2023 को  ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनपद अवस्थित रेंजर्स ग्रांउण्ड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में प्रस्तावित ‘जन सेवा’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एनआईसी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, कार्यक्रम स्थल पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग के साथ समन्वय करते हुए विभागों के स्टाॅल लगवाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर स्टाॅल लगाकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच, दवाई वितरण आदि  से जनमानस को लाभान्वित  करना सुनिश्चित करगें।  कृषि, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, उद्यान आदि रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि 24 मार्च से 30 मार्च 2023 तक विधानसभावार विकासखण्ड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने हेतु अधिकारियों को नामित करें। जिलाधिकारी ने रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सफाई इत्यादि समुचित व्यवस्थाओं को दुरस्त बनाये रखने के दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाटी, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस के बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास अधिकारी मोहित चैधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ०  विद्याधर कापड़ी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क मार्ग बंद करने को लेकर चौबटिया क्षेत्रवासियों में रोष
Next: मुख्य सचिव ने की ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में अधिकारियों संग बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.