Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घूमने आया था नव विवाहित जोड़ा, अचानक गायब हुई पत्नी
  • देहरादून

घूमने आया था नव विवाहित जोड़ा, अचानक गायब हुई पत्नी

RNS INDIA NEWS 20/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक नव विवाहित जोड़ा घूमने आया। इस दौरान पत्नि- पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरानी में पड़ गए। पत्नी की अचानक चीखने की आवाज आई और वह वहां से लापता हो गई। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।
दरअसल, लापता हुई फिरोजाबाद निवासी नव विवाहिता अपने घर पहुंच गई। नव विवाहिता के जीजा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जबकि पुलिस अब तक युवती के डूबने या जंगली जानवर के हमले का शिकार होने की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही थी।
मुनि की रेती थाना पुलिस को शनिवार देर रात शिवपुरी में गंगा घाट से एक नव विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचौरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे।
दपंती गंगा किनारे कैंप में ठहरे थे। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह और उसकी पत्नी नंदिनी घूमने के लिए गंगा घाट पर निकले थे। नंदिनी ने उसे दुकान से फ्रूटी लाने के लिए कहा। इस दौरान वह, नंदिनी और उनकी बहन वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से बात कर रहे थे।

वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक आई चीखने की आवाज
अचानक उसने वीडियो कॉल के दौरान नंदिनी के चीखने की आवाज सुनी। बताया कि वह दौड़ते हुए गंगा घाट की ओर आया, लेकिन उनकी पत्नी नंदिनी कहीं नजर नहीं आई। घाट के पास एक पत्थर पर उनकी पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल पड़ी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के डूबने या जंगली जानवर के हमले की आशंका को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि मौके पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले थे। बताया कि एसडीआरएफ की टीम गंगा में युवती की तलाश कर रही थी। सोमवार को नंदिनी के जीजा ने पुलिस को सूचना दी कि वह फिरोजाबाद स्थित अपने घर पर पहुंच गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिगड़ा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड
Next: नशे के विरूद्व नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही, 52 लाख की अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त दबोचा

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.