Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 700 लोगों ने उठाया एक्यूपंक्चर और प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
  • देहरादून

700 लोगों ने उठाया एक्यूपंक्चर और प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

RNS INDIA NEWS 19/03/2023
default featured image

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित सात दिवसीय निशुल्क एक्यूपंक्चर और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का 700 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
रविवार को चिकित्सा शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा से मन की शान्ति प्राप्त होती है। सेवा से न केवल दूसरों को लाभ प्राप्त होता है, बल्कि उनके दिलों में हमेशा के लिये एक खास जगह बन जाती है। चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से चिकित्सक रोगियों को संकट और कष्टों से उबारते हैं, इसलिये सेवा का धर्म कभी नहीं छोड़ना चाहिये। सेवा के माध्यम से सभी का दिल जीता जा सकता है। सेवा, समानता और गरिमा के मूल्यों का जीवन में होना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि शिविर में अमरिका से आये 14 चिकित्सकों ने लोगों का उपचार किया है।
एक्यूपंक्चर टीम की प्रमुख सामी रैंक ने कहा कि उन्होंने परमार्थ निकेतन में तीसरी बार आकर कैम्प किया है। कहा कि कैम्प के दौरान अधिकांश रोगी तनाव, थायराइड, हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के थे। परमार्थ निकेतन अपने आप में एक दिव्य स्थान है, यहां आकर सेवा के साथ-साथ साधना का भी लाभ मिलता है। यहां की गंगा आरती अद्भुत और अलौकिक है।
डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि अमेरिका के सामी रैंक, लौरा मार्टेल, रीगन पेनेल, लिज रॉस, यासमीन सहहत, एशले जिमेनेज, चेरी जिमर, टायलर हॉलैंड, कैली विलियम्स, विक्टोरिया एरोको, च्लोए ग्रीनहालघ, एलन चुंग, अमांडा वैन एर्ट और सहायक टीम के सदस्य मिशेला हॉलैंड, आनंद ब्रावो, रयान जिमर, आयला मार्टेल ने उत्कृष्ट योगदान दिया। टीम के सदस्य अमरिका के एरिज़ोना, टेक्सास आदि राज्यों से आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनजाति के नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
Next: पंजाब के घटनाक्रम पर जिले की पुलिस भी अलर्ट

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.